फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, शताब्दी संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। पांच प्रबुद्धजनो को नामित किया गया है। इस दौरान प्रबुद्धजन, छात्रों, किसानों आदि से संवाद किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने सेक्टर के नोडल होंगें। जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि कृषि, पशुपालन, औद्योगिक विकास, आईटी, पर्यटन, नगर एवं ग्रामीण विकास अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सुरक्षा सेक्टर पर संवाद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.