जौनपुर, दिसम्बर 12 -- सतहरिया। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल की ओर से पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह 14 दिसंबर को सजई पंवारा स्थित भौगौती बाल उद्यान में आयोजित की जाएगी। जिला मंत्री सालिक राम पटेल ने बताया कि समारोह में पार्टी की नीतियों तथा स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर हुई उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकारो द्वारा किए जा रहे जनविरोधी निर्णय, अत्याचार और विफलताओं को जनता के बीच रखा जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, पुलिस एवं महिला उत्पीड़न, किसान-मजदूर-व्यापारी समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। समारोह में दूर-दराज से पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। मुख्य रूप से कल्पनाथ गुप्ता, रामनाथ यादव, संदीप शर्मा, सुभाष चन्द्र पटेल, उदयराज पटेल, कृष्ण नारा...