बहराइच, सितम्बर 11 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय राजेंद्र भवन में गुरुवार को प्रचार विभाग के तत्वावधान में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ किया। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में 2 से 12 अक्टूबर के मध्य मंडल बस्ती स्तर पर विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संघ के सभी स्वयं सेवक पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित होंगे। इसके उपरांत 5 नवंबर से 16 नवंबर के मध्य सामाजिक सद्भाव की बैठक आयोजित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज परस्पर सहयोगी बने, सभी मिलकर समाज के प्रश्नों का समाधान करें, सामाजिक नेतृत्व विकसित हो समाज की कमियां दूर हो तथा सक्षम बने ...