हरदोई, दिसम्बर 14 -- कछौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में व्यापक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पंच परिवर्तन की जानकारी दी है। कस्बे में रविवार को आरएसएस के स्वयं सेवकों ने व्यापक ग्रह संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद संघ के खण्ड प्रचारक पुनीत ने लोगों को आपसी समरसता का संदेश देते हुए अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रचारक ने बताया यह घर-घर सम्पर्क अभियान तिलक नगर, अंबेडकर नगर, ठाकुर गंज समेत सम्पूर्ण नगर में चलाया जा रहा है। इस दौरान संघ के पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्वआधारित जीवन के विषय में लोगों को अवगत कराया गया है। अश्वनी, श्याम शान्तनु, मृगेन्द्र, आलोक बाली, रमेन्द्र , नरेश,, हर्षित, दुर्गेश, अनूप समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.