अररिया, फरवरी 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के खवासपुर मंडल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन सह हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक माताएं एवं ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भावना व्याप्त हो गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख श्वेताभ मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना उद्देश्य एवं कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य कर रहा है। वहीं जिला प्रमुख आदित्य वर्धन ने विश्व हिंदू परिषद के चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.