बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने पहासू में पथ संचलन निकाला। इस दौरान बाजार में लोगों ने पथ संचालन कर रहे स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार को कस्बा पहासू में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने नगर के निर्धारित मार्गो पर पथ संचलन किया। सभी वर्गों के स्वयं सेवक सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में एकत्र हुए। ध्वज शिष्टाचार के बाद वाद्ययंत्रों की धुन पर शंखनाद करके नगर के मुख्य मार्ग पर पथ संचलन किया गया। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ गणवेश धारी स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर कदमताल के साथ बढ़ते दिखाई दिए। इस दौरान स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चन्द्रमोहन ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे खंड के प्रत्येक मंडल पर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.