प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। महाशिवरात्रि के दिन स्थापित प्रयाग संगीत समिति का शताब्दी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अपराजिता चौधरी, समिति के सचिव अरुण कुमार व अध्यक्ष अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर समिति की साउथ मलाका शाखा में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल कुशवाहा के निर्देशन में बांसुरी पर राजनाथ व तबले पर अतुल चौरसिया ने संगत कर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की तो समिति के अपर निदेशक अजय किशोर की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने तबला वादन में पेशकारा, कायदा, तिहाई, टुकड़े व परनचक्कदार की प्रस्तुति की। समारोह का आकर्षण कथक नृत्य की प्रस्तुति रही, समिति की शिक्षिका पूजा अग्रवाल की अगुवाई में अविका, नव्या, तिष्का, नित्या, मृगांका, मानसी, संघमित्रा व प्राची ने नृत्य के जरिए राम व शिव वंदना की प्रस्तुत...