रुडकी, जनवरी 19 -- शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे दावे धरातल पर नाकाम साबित हो रहे हैं। शताब्दी द्वार (आईआईटी गेट) से लेकर सेंट्रल प्वाइंट होटल तक के मुख्य मार्ग पर हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थिति यह है कि नगर निगम की कार्रवाई के कुछ दिन बीतते ही सड़क के दोनों किनारों पर फिर से अवैध दुकानों का जाल बिछ गया है। कुछ ही समय पहले नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ इस मार्ग से अवैध कब्जे हटाए थे। उस समय दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई थी कि यदि दोबारा सड़क घेरी गई तो सामान जब्त कर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। लेकिन निगम की टीम के हटते ही ढाक के वही तीन पात वाली स्थिति पैदा हो गई है। शताब्दी द्वार से सेंट्रल प्वाइंट होटल के बीच का यह हिस्सा बेहद व्यस्त माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.