लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस को छोड़ कर अन्य सभी घंटों की देरी से आईं। कोहरे का सबसे ज्यादा असर तेजस एक्सप्रेस पर पड़ा। शनिवार की रात पहुंचने वाली यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन पर रविवार सुबह 11 बजे पहुंची। इसके कारण इसे 12 घंटा की देरी से रवाना किया गया। लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को मात्र 17 मिनट की देरी से पहुंची। इसके कारण दिल्ली के लिए अपने निर्धारित समय अपराह्न 3:30 बजे से 17 मिनट की देरी से रवाना की गई। दिल्ली से शनिवार रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली तेजस एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से रविवार सुबह 11 बजे पहुंची। इसे यहां से 12 घंटे की देरी से शाम 06:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। अन्य वीआईपी ट्रेनों में लखनऊ मेल 1.21 घंटा तो एसी स्पेशल 1.43 घंटा की देरी से लखनऊ पहुंचीं। गोमती एक्सप्रेस शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.