मेरठ, फरवरी 7 -- मुआवजे की मांग को लेकर किसानों के धरने पर बैठे होने के चलते बेरंग हो रही शताब्दीनगर आवासीय योजना की सड़कें और नालियां अब संवरने जा रही हैं। आवंटियों के धरना-प्रदर्शन के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने 4 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं। इससे क्षेत्र की सड़कों को न केवल गड्ढा मुक्त किया जाएगा बल्कि टूटी नालियों को भी ठीक किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी और नाला निर्माण कार्य भी किया जाएगा। यहां रह रहे आवंटियों को राहत मिलेगी। दिल्ली रोड पर मेरठ विकास प्राधिकरण की शताब्दीनगर आवासीय योजना है, जिसमें किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर 2011 से धरना देकर बैठे हुए हैं। इसके चलते योजना की करीब 600 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है। आवंटियों को भी उनके प्लॉट नहीं मिल सके हैं। शताब्दीनगर आवासीय योजना विवादित योजना बनकर रह गई ह...