लखनऊ, जनवरी 8 -- कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर मानो ब्रेक लग गया है, जिससे हजारों यात्री कड़कड़ाती ठंड में स्टेशनों पर फंसने को मजबूर हैं। आलम यह रहा कि शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस और लखनऊ मेल जैसी वीआईपी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची। चारबाग स्टेशन के प्रतीक्षालयों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मजबूरन यात्रियों को खुले प्लेटफॉर्म पर ही डेरा डालना पड़ा। यात्री कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और भारी गरम कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.