धनबाद, जनवरी 14 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौंरा कुष्ठ कालोनी में मंगलवार को झरिया विधायक रागनी सिंह की बड़ी पुत्री शताक्षी सिंह पहुंची ने जरूरत मंद लोगो के बीच कम्बल के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा, गुड का वितरण किया। शताक्षी ने कहा कि इस भीषण ठंड में संघर्ष और सेवा से जुड़े इन हाथों को थोड़ी-सी भी राहत मिल सके। इसी करुणा, संवेदना और सेवा-भावना के साथ यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, सुरेश महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...