गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद। वसुंधरा में आयोजित अंतर-विद्यालय शतरंज चैंपियनशिप में क्रॉसिंग के इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कोच मुशीर खान के नेतृत्व में कई पुरस्कार जीते। अंडर-16 श्रेणी में विनायक शर्मा और अंडर-12 श्रेणी में हृदान शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-16 श्रेणी में ही अखिलेश डे ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। अंडर-14 श्रेणी में रुद्र देव चौथे स्थान पर रहे, जबकि विधाता बिष्ट ने नौवां स्थान प्राप्त किया। यशराज पटेल को उनके जुझारू खेल के लिए सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने कोच मुशीर खान की सराहना की और सभी विजेताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.