गया, जनवरी 10 -- राजकीय पॉलिटेक्निक टिकारी में वार्षिक खेल महोत्सव 'उमंग 3.0' का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. विधि लाल प्रभाकर ने परिसर में रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास होता है। महोत्सव के दौरान शतरंज में रोहित कुमार (चौथा सेमेस्टर) ने निश्चय कुमार (छठा सेमेस्टर) को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध में अमरेश कुमार रवि (द्वितीय सेमेस्टर) प्रथम रहे, जबकि सरवन कुमार (छठा सेमेस्टर) ने द्वितीय और सर्वजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में सर्वजीत कुमार (चौथा सेमेस्टर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.