मेरठ, नवम्बर 17 -- किला रोड स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर 18 बालिका वर्ग में मानवी व बालक वर्ग में ऋतुराज ने बाजी मारी। अंडर 9 बालिका वर्ग में अव्या व अंडर 9 बालक वर्ग में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला शतरंज संघ के कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी ने बताया कि अंडर 15 बालिका में निष्ठा त्यागी ने पहला, अंशिका ने दूसरा और प्रणया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 बालिका में धनवी ने पहला, अनाहिता ने दूसरा और मानवी पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग अंडर 18 में केएल इंटरनेशनल के ऋतुराज ने पहला, राधा गोविंद के अर्पित ने दूसरा और डीएमए के सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 पुरुष वर्ग में डीएमए के जपेश चौधर...