बेगुसराय, मार्च 7 -- वीरपुर,निज संवाददाता। वीरपुर पश्चिम पंचायत की बरैपुरा निवासी अदिति ने शतरंज में राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के एचएम व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी की पुत्री अदिति इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में से एक मिरांडा हाउस से स्नातक कर रही है। देश के उत्कृष्ट कॉलेज में नामांकन भी उसकी मेधा के साथ-साथ शतरंज खेल के बदौलत हुई है। वहां उसे विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग मिल रही है। अदिति इससे पहले दो बार बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता की विजेता रह कर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नेतृत्व कर चुकी है। 2018 और 2019 में वह स्कूल गेम्स की नेशनल स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा वह विज्ञान प्रदर्शनी में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचारों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.