खगडि़या, फरवरी 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनधि खगड़िया के जुड़वां भाई आदित्य और आर्यन तमिलनाडु इंटरनेशनल शतरंज में कमाल किया। दूसरा डीएनसी क्लासिकल इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता तमिलनाडु के धर्मनगरी में 22 फरवरी को समाप्त हुआ। जिसमें परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया गांव के रहने वाले जुड़वां भाई अंडर 14 के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने भी भाग लिया। कुल नौ राउंड के मैच में सात मैच जीतकर विलो 1600 रेटिंग मे आदित्य कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आदित्य को आयोजक ने नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया। आर्यन कुमार ने अंडर 16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन को आयोजक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों जुड़वां भाई ब...