आरा, फरवरी 19 -- आरा। शहर के करमन टोला स्थित एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शतरंज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम, जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ऑल इंडिया आठवें यूसीए ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026-27 में कक्षा चार ए के छात्र परी कुमार ने एक होटल में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर जिला चेस एसोसिएशन 2025 की ओर से आयोजित प्रतियोगिता (स्थान : अलहफीज कॉलेज, आरा) में प्रतिभाशाली छात्रा वर्षा कुमारी (कक्षा एक, सेक्शन ए) ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर-7 वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निदेशिका डॉ. स्मिता सिंह ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्...