कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता शांतिनगर स्थित बिलाबांग हाईस्कूल में 58वीं बिलाबांग अंतर विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 8 वर्गों में कुल 129 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता पांच राउंड तक चली, जिसके बाद चीफ ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा और स्कूल के को-आर्डिनेटर सोहनीत साहू ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-19 में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर के प्रांजल सिंह विजेता बने। अंडर-15 वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के आयुष गुप्ता और अंडर-11 वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के आद्विक माहेश्वरी विजेता बने। अंडर-8 वर्ग में पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय के अधिराज राठौर प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-17 वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की अ...