बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में शुक्रवार को पं. शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्रा खुशी एवं सविता ने की। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। निरन्तर आगे बढ़ने का विकल्प आपके पास होता है। पूर्ण निष्ठा से आप आगे बढ़ेंगे तो आप लक्ष्य तक जरूर पहुंचेंगे। डिस्कस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान अंजली और तृतीय स्थान सरिता और रूबी ने प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान शशि और निशा तथा तृतीय स्थान पर अंशिका रंजन रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में प...