बिजनौर, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरआर पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आरआर पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता व उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने ध्वजारोहण से किया। प्रधानाचार्य ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि खेल जगत में जो अभूतपूर्व योगदान मेजर ध्यानचंद का रहा है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आज के युवा विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मेजर ध्यानचंद की पहचान विश्व में हॉकी के जादूगर के रूप में की जाती हैं। प्रतियोगिता में प्रियांशु, पांशुल कंधालिया, खुशी, शिखा अग्रवाल, स्पर्श, विवेक सिंह शेखावत, पलक दत्त सुवहान, अर्पित, यशवर्धन आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ...