जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अनिरुद्ध चेस अकादमी की ओर से विशेष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हरी ओमनगर, हेवेन रिवर व्यू कॉलोनी में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।चैंपियनशिप में दर्श गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यश रौशन दूसरे और काव्य मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। शौर्य केजरीवाल चौथे और आयुष कुमार पांचवें स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि शीर्ष 10 और अंडर-7 से अंडर-15 विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को ट्रॉफी से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.