रुद्रपुर, अगस्त 13 -- किच्छा, संवाददाता। अंतरराज्यीय शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली पटनायक ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। शेराली ने ओपन कैटेगरी में छह अंक और वूमेन कैटेगरी में पांच अंक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाले विजयी खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। देवभूमि चेस एसोसिएशन ने भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय अंतराज्यीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। ओपन कैटेगरी में देहरादून की शेराली पटनायक ने छह में से छह अंक लेकर पहला, शुभ सिंह सैनी (ऊधमसिंह नगर) ने छह में से पांच अंक लेकर दूसरा, धैर्य बोहरा (नैनीताल) और गर्वित पंत (नैनीताल) ने छह में से साढ़े चार-साढ़े चार अंक लेकर तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में शेराली पटनायक ने पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.