गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वसुंधरा के सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता हुई। माइंड डेवलप चेस एकेडमी की ओर से हुए आयोजन में दिल्ली, गाजियाबाद व हरियाणा के विद्यालयों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने बताया कि अंडर-8 में रूहान तनेजा व राध्या नारंग, अंडर-11 में अक्षत गुप्ता व दिव्यांशी बंसल, अंडर-13 में आर्यव अग्रवाल व दमयंती सक्सेना और अंडर-16 में अरिहंत सिंह व वृत्ति जैन ने अपनी-अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को भी पदक व ट्रॉफी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.