पटना, फरवरी 13 -- पटना सायंस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान चौथे दिन शुक्रवार को शतरंज और बैंडमिंटन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अंकित और महिला वर्ग में आशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैंडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गौरव कुमार और महिला वर्ग में मीनाक्षी कुमारी विजेता रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 14 फरवरी को होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पटना विवि की कुलपति प्रो. नमिता सिंह और विशिष्ट अतिथि पटना की महापौर सीता साहू होंगी। इसकी जानकारी कॉलेज के खेलकूद प्रतियोगिता के को-ऑडिनेटर प्रह्लाद कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.