हरिद्वार, फरवरी 20 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। बीकॉम छठे सेमेस्टर के छात्र कृष्णा चावला ने 'यूनिवर्सिटी चैंपियन' का खिताब अपने नाम किया। शतरंज के ग्रुप मुकाबलों में भी एसएमजेएन पीजी कॉलेज टीम ने पहला स्थान पाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। विजेता टीम में कृष्णा चावला, हर्षित शर्मा, अनमोल रावत, सुफियान खान और आर्यन बख्शी शामिल रहे। बीकॉम चौथे सेमेस्टर की समता शर्मा ने भी तृतीय स्थान पाया। इसके साथ ही, कृष्णा चावला, अनमोल रावत और समता शर्मा का चयन नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.