हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। एमजी पालीटेक्निक संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को संस्थान के शिक्षकों ने प्रोत्साहित किया। एमजी पॉलिटेक्निक संस्थान में 12 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत चैस एवं टेबल टेनिस छात्र व छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें चैस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में शुभ प्रथम एवं वरुण कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा वर्ग में अदिति ने प्रथम स्थान एवं नेहा जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस सिंगल्स छात्र वर्ग में आर्यन चौधरी प्रथम एवं अंकित एवं कार्तिक सोनी द्वितीय स्थान पर रहे जबकि छात्रा वर्ग में अदिति ने प्रथम स्थान तथा चंद्रशिखा चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजे...