सहारनपुर, फरवरी 18 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर खेलकुंभ के अंतर्गत बुधवार को महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शतरंज (चेस) और बैडमिंटन स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात सागर जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष दिनकर मलिक ने युवाओं को आधुनिक जीवनशैली के दुष्प्रभावों से सचेत करते हुए स्क्रीन टाइम बनाम एक्टिविटी टाइम विषय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से दूर रहकर खेल मैदान में अधिक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.