मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के गोशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में रविवार से अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 20 विद्यालयों के करीब 350 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन होगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता संभवत: अप्रैल में लखीसराय में होगी। पहले दिन सभी आयु वर्ग में चार राउंड की बाजी खेली गई। इसके बाद शीर्ष पर रहने वाले खिलाड़ियों में प्रेरणा चौधरी, दिशा कुमारी, यथार्थ नाथानी, यवान रमन, आयुष्मान, सिद्धार्थ शांडिल्य, नव्या गोयनका, चेतना गोयनका एवं दिवांशु राज शामिल हैं। इन्होंने चार अंक हासिल किए। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि शेष तीन राउंड का खेल सोमवार को होगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता का समापन ...