मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। मुजफ्फरपुर जिला दो दिवसीय चेस चैम्पियनशिप शनिवार को बीएमपी-6 कन्हौली स्थित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के लाइब्रेरी हॉल में शुरू हो गया। पहले चक्र से ही गर्ल्स व ब्वॉयज कैटेगरी में शह और मात की दिलचस्प बाजी हुई। एमडीसीए की ओर से आयोजित दोनों कैटेगरी में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपनी बाजी जीतकर शीर्ष पर आ गये। ब्वॉयज कैटेगरी में चौथे चक्र की समाप्ति पर अमृत रौनक, तेजस, शांडिल्य, देवराज व प्रणीत सिन्हा चार-चार अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं। यश रमण व वैभव कुमार मिश्रा साढ़े तीन-साढ़े तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गर्ल्स कैटेगरी में वीमेंस फिडे मास्टर मरियम फातिमा की अनुपस्थिति में नव्या गोयनका, अग्रिमा राज व चेतना गोयनका तीसरे चक्र की समाप्ति के बाद तीन-तीन अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.