सहारनपुर, फरवरी 24 -- महाराज सिंह कॉलेज में आयोजित संस्थापक सप्ताह 2026 के प्रथम दिन बालिका वर्ग की इनडोर प्रतियोगिताएं (शतरंज, बैडमिंटन एवं योग) उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं। बैडमिंटन व योग प्रतियोगिता में दिव्या उपाध्याय, शतरंज प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर विधिवत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए, क्योंकि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैडमिंटन में प्रथम स्थान दिव्या उपाध्याय, द्वितीय स्थान प्रियंका पाल ...