मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिले में चल रहे एसआईआर अभियान तमाम चुनौतीयों के बीच जिले के कई बूथों पर शतप्रतिशत एसआईआर पूरा हो गया है। मझवा ब्लाक के विभिन्न बूथों पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य के शतप्रतिशत पूरा होने पर बीएलओ को सम्मानित किया गया। मझवा विधानसभा के भाग संख्या 9 हीरापुर ग्रामसभा के गोरही के बूथ बीएलओ सुषमा देवी ने अपने अथक प्रयास से 419एसआईआर के लक्ष्य के सापेक्ष 419 पूरा कर लिया। लक्ष्य के पूरा होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार यूपीएस गोरही बूथ संख्या 10 पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रि अनिता देवी ने कुल वोटर संख्या-793 में 675 की मैपिंग पूरी की है। जबकि बूथ पर मृतक,डबल एवं सिफ्टेड वोटरों की संख्या 118 रही। इसी विद्यालय के बूथ संख्या 11 पर बीएलओ कार्यकत्री गीता देवी ने कुल 751 मतदा...