संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा क्षेत्र के ग्राम मदरहा में आयोजित सात दिवसीय शत चण्डी यज्ञ के लिए बुधवार को विधि विधान से कलश यात्रा निकाली गई । जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। भगवान के जयकारों के बीच वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर यज्ञ प्रारम्भ हुआ । कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ हुई। यज्ञ स्थल से होकर छरांछ, दुर्गजोत, देवपुर से आमी नदी स्थिति पड़रिया पुल पहुंची। जहां से 151 कन्याओं द्वारा जलभरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर विद्वान आचार्यों के द्वारा कलश स्थापना किया गया। सात द्विवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आयोजक डॉ चन्द्रशेखर पाठक, राकेश ओझा, शिव मूर्ति पाठक, सीताराम पाठक, कृष्ण चन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र मणि, ममता त्रिपाठी, अर्पणा,प्रशान्त आदि मौजूद रहे।

हिंदी...