सासाराम, मई 27 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड की उसरी पंचायत की पंचकी गांव में शतचंडी महायज्ञ सह मां काली, दुर्गा जी, शिव जी,की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तपती धूप में भी महिला श्रद्धालुओं की उत्साह चरम पर देखी गयी। संत विनोद व्यास जी महाराज, हनुमान दास फलहारी जी महाराज, रामदास जी महाराज के सानिध्य में पंचकी स्थित यज्ञ स्थल से शोभा यात्रा शुरू हुई। माथे पर कलश लिए सैकड़ों महिलाएं बभनौल काव नदी के पास पहुंची व बक्सर से कांवरियों द्वारा लाए गए गंगाजल को मिलाकर कलश में जलभरी की गई। इसके बाद पुन: यज्ञ मंडप तक पहुंचे। शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल हुए। यज्ञाचार्य राहुल मिश्रा, आचार्य सुनील भारद्वाज, सत्यानंद पांडेय, विनोद पांडेय, विकास मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.