गोपालगंज, मार्च 26 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के धतिवना राम जानकी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर सदर विधायक कुसुम देवी के पुत्र अनिकेत सिंह ने सोमवार देर रात फीता काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया। इसके बाद अयोध्या से आए कलाकारों ने मंच पर भगवान श्रीराम के विवाह का भव्य मंचन किया। इस भव्य बारात में देवी-देवता, ऋषि-मुनि और विभिन्न राज्यों के राजा भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, उपमुखिया मुनमुन श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच डॉ. विष्णु प्रसाद, जयराम सिंह, बादशाह राय, नागा बाबा, चिंटू सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह उर्फ काका आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.