गिरडीह, अप्रैल 1 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के कुरुमडीहा में शत चंडी महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार को विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में 551 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। उक्त बातें यज्ञ के आचार्य पंडित सुबोध उपाध्याय ने कही। कलश यात्रा का रूट मल्हो से कौआआम होकर खरियोडीह तिलौना होते हुए यज्ञ स्थल तक आने का है। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका गौरांगी गौरी का आगमन भी मंगलवार को ही होगा। उनकी अगवानी के लिए एक सौ मोटरसाइकिल एवं 21 चार पहिया वाहनों के साथ युवा उनकी अगुवानी करेंगे। इसकी तैयारी की गई है। यज्ञ की तैयारी को फाइनल रूप दिया गया है। पूजा, आवास, प्रसाद, मंच, यज्ञ मंडप, अतिथि सत्कार, अनुशासन, विधि विधान, विधि व्यवस्था, स्वच्छता के लिए अलग अलग उप समितियां बनी है। बाजा और लाइट, साज सज्जा एवं क्रय के लिए यज्ञ समिति के पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.