गिरडीह, मार्च 28 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के कुरूमडीहा में शत चंडी महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को यज्ञ कमिटी द्वारा झारखंड धाम में पूजा अर्चना कर देवाधिदेव महादेव को आमंत्रित किया गया। स्थानीय पंडितों ने वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ के साथ पूजा अर्चना कमिटी के सदस्यों को करवाया और जलाभिषेक भी करवाया। हरिहर नाथ धाम रेम्बा, श्री दुर्गा मंदिर रेम्बा, श्री गणेश मंदिर रेम्बा, रामकृष्ण ठाकुर बाड़ी एवं दुखिया महादेव रेम्बा का भी आह्वान किया गया । इन जगहों पर यज्ञ कमिटी द्वारा मत्था टेक कर यज्ञ की सफलता की कामना की गई। यज्ञ की सफलता की कामना महादेव से की गई। उसके बाद कमिटी के लोगों ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को आमंत्रण देना शुरू किया। यज्ञ के लिए व्यापक तैयारियां की गई है तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर एवं यज्ञ मंडप बनकर तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.