बोकारो, जनवरी 28 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित दुर्गा मंदिर न्यू माइनर्स में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह विशेष रूप से महायज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ समिति न्यू माइनर्स सवांग गोमिया के सदस्यों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा और तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी भजन लाल महतो, विजय सिंह, मिथिलेश पाठक, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विनोद पासवान व मनोज सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ब्राह्मण भोजन, कुमारी कन्या पूजन और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.