महाराजगंज, नवम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरहिया स्थित दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में 151 कन्याएं गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर चल रहीं थीं। इसमें बड़ी संख्या में गांव की पुरुष महिलाएं शामिल रहीं।कलश यात्रा गिरहिया से होते हुए शीतलापुर, बैठवलिया नारायणी गंडक नदी के तेरह चार पुल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इस मौके पर यज्ञाचार्य गिरजेश तिवारी ने श्रद्धालुओं के बीच अध्यात्मिकता का संदेश दिया। यह यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। इसमें शाम को रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ होने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस मौके पर राकेश चौधरी, विनोद शुक्ला, नागें...