जौनपुर, फरवरी 19 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बगेरवा गांव स्थित कोटमरी माता मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नौ कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ और रामकथा आयोजित हुई। बुधवार सुबह आठ बजे महायज्ञ मंडप में वेदी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गांव में शोभायात्रा निकाली गई और श्रद्धालु माताओं और कन्याओं ने गोमती नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाकर धार्मिक अनुष्ठान कराया। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को सुबह आठ बजे वेदी पूजन, चंडी पाठ और रामकथा के साथ होगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। 28 फरवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा भंडारा प्रसाद वितरित की जाएगी। आयोजन काशी दास महात्यागी महाराज के सानिध्य में कराया जा रहा है। इस मौके पर शिवा सिंह, मेहीलाल सिंह, राम प्रवेश सिंह, आनंद सिंह, अशोक सिंह, रामकृपाल सिंह...