उरई, जनवरी 27 -- कोंच। कोंच रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब एक महिला अचानक चलती शटल ट्रेन के इंजन के सामने कूद पड़ी। महिला को ट्रैक पर कूदते देख ट्रेन चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर कोंच-एट शटल ट्रेन एट स्टेशन से चलकर कोंच स्टेशन की ओर आ रही थी। ट्रेन जब कोंच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कुछ पहले पहुंची, तभी ट्रैक के पास खड़ी करीब 35 वर्षीय महिला अचानक इंजन के सामने कूद गई। यह दृश्य देखते ही चालक ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकालकर उसकी...