पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की लाईफ-लाईन बरवाडीह-डेहरी आनसोन पैसेंजर(शटल) की लेट-लतीफी से क्षुब्ध दिव्यांग युवक उपेंद्र तिवारी ने पलामू के सांसद वीडी राम को मोबाईल फोन कर परेशानी बताई। सांसद ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा निवासी दिव्यांग युवक ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से किसी न किसी काम से जिला मुख्यालय सिटी डालटनगंज आना पड़ता है। उन्हे आंख से कम दिखाई देता है। दिनभर डालटनगंज में काम कर वह वर्ष 2024 के अंत तक शाम को शटल पैसेंजर से आराम से घर लौट जाते थे। किंतु एक जनवरी से अप शटल का डालटनगंज से रवाना होने का समय 45 मिनट आगे बढ़ाकर शाम को 6.37 कर दिया गया। उसी समय से शटल का संचालन पूरी तरह अनियमित भी हो गया है। बरवाडीह से मात्र 30 किमी की दूरी तय कर यह ट्रेन रात को कभी आठ बजे तो कभी नौ बजे डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.