देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में बुधवार को 66 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी को उनकी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। शटलर दादी के नाम से मशहूर निर्मला नेगी ने आगरा में 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक आयोजित सनराइज यूनिसेक्स ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग प्रतियोगिता में वूमेंस डबल्स 65 प्लस आयु वर्ग में स्वर्ण और वूमेंस सिंगल में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इससे पूर्व नवंबर 2025 में देहरादून एथलेटिक मीट में तीन स्वर्ण पदक तथा 2025 में श्रीलंका में आयोजित सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक जीत चुकी हैं। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने उन्हें सम्मानित कर भव्य स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...