मोतिहारी, फरवरी 24 -- घोड़ासहन। राजस्थान में मोबाइल के बड़े शोरूम का शटर तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के तकरीबन दो सौ कीमती मोबाइल सेटों की चोरी कर फरार हुए चोरों की तलाश में राजस्थान पुलिस घोड़ासहन पहुंची है । स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, चोरी के कुछ मोबाइलों को बरामद कर पाने में सफलता मिली है। शेष मोबाइलों की तलाश तथा घटना में सम्मिलित चोरों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...