बदायूं, फरवरी 8 -- जिले भर में चोरों ने निशाने पर शराब की दुकानें हैं। शराब की दुकानों में चोरी के इस साल चार मामले सामने आ चुके। एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। अब उझानी शहर में किला रोड पर चोरों ने कंपोजिट शराब की दुकान पर से तीन लाख रपये की शराब समेट की। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें तीन चोर दुकान का शटर तोड़ते हुये दिख रहे। रात के समय चोकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों ने उझानी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से कार्रवाई संग सख्ती कराये जाने की मांग की। उझनी में कछला रोड पर दिव्या माहेश्वरी के नाम पर कंपाजिट शराब की दुकान का है। बीती रात सेल्समैन दुकान बंद करके चल गया। आधी रात बाद चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर पहुंचे। दुकान में रखी तीन लाख रुपये कीमत की शराब चोर ले गये। च...