लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। खीरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किसान सेवा केंद्र का ताला तोड़ दिया। चोर केंद्र से इनवर्टर बैटरी और लैपटॉप समेत हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित को सुबह घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरधान थाना क्षेत्र के गांव नर्दवल पुरवा निवासी अमित कुमार सिंह बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर है। उन्होंने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव चहमलपुर में नवीन खुशहाली केंद्र है। रात में चोरों ने उस पर धावा बोल दिया। चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर केंद्र से इनवर्टर बैटरी लैपटॉप समेत हजारों का माल उठा ले गए। सुबह उनको घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.