फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के मुरादीपुर कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में गुरुवार रात चोरी करने पहुंचा चोर दुकान का शटर काटते काटते हांफ गया। काफी मशक्कत के बाद भी चोर सफल नहीं हो पाया। मोहल्ले वालों के जगने की आहट पाकर चोर भाग निकला। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कस्बे में इस तरह चोरों की धमाचौकड़ी से थाना पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस दुकानदार की सूचना पर मामले की जांच में जुट गई है। मुरादीपुर कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सोनी की कस्बे में ज्वैलरी की दुकान है। देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब ढाई बजे चोर दुकान पहुंचे और शटर काटने लगे। काफी देर तक शटर काटने और ताला तोड़ने में चोर असफल रहा। तब तक मोहल्ले के लोग बाहर से आवाज आने पर घरों से बाहर निकलने लगे। चोर ने लोगों को इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.