लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- चोरों ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव रौसा निवासी सुशील सोनी पुत्र मुन्नालाल की सोने चांदी की रुकुंदीपुर चौराहे पर दुकान है, जिसमें गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने शटर काटकर दुकान में प्रवेश किया और अंदर रखा कीमती सामान ले उड़े। मालिक के अनुसार दुकान से लगभग 12 ग्राम पुराना सोना, करीब 200 ग्राम पुरानी चांदी, एक डीवीआर, खाता डायरी, चार चांदी के सिक्के तथा लगभग 22,000 रूपये नकद चोर चुरा ले गए। चोरी कर चोरों ने वारदात के दौरान दुकान में लगे सात सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है l सूचना पर पहुंची फरधान पुल...