गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-32 स्थित एक प्रसिद्ध वाइन शॉप को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चार लाख 70 हजार रुपये की नगदी चुरा ली गई। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-32 स्थित डिस्कवरी वाइन ठेके पर बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक आए। ठेके के मालिक ओम प्रकाश सिंगला ने बताया कि बदमाश शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। लोहे की रॉड से गल्ले (कैश काउंटर) को तोड़ दिया। गल्ले से चार लाख 70 हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्...