बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता शहर के खाईपार मोहल्ला निवासी 27वर्षीय राजकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह सोमवार की शाम ई रिक्शा में शटरिग का सामान लेकर शुकुल कुआ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ई रिक्शा पलट गया। जिसमें राजकुमार ई रिक्शा के नीचे दब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मशक्कत के बाद उसे रिक्शा से बाहर निकाला उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कोई भी उसका नाम पता नही बता पा रहा था। पुलिस ने ई रिक्शा में लगे बार कोड़ से उसका नाम पता खोजा। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि राजकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह शटरिग का सामान लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा ...